भारत की एनर्जी ग्रोथ में असम निभाएगा अहम भूमिका : CM हिमंत बिस्वा सरमा

feature-top

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने और भारत की ऊर्जा जरूरतों में असम की भूमिका बढ़ाने पर चर्चा की।

बैठक के दौरान तेल और प्राकृतिक गैस (हाइड्रोकार्बन) क्षेत्र में नए अन्वेषण (exploration) को बढ़ावा देने, मौजूदा तेल एवं गैस क्षेत्रों से उत्पादन बढ़ाने और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के पास अपार ऊर्जा संसाधन हैं और उनका बेहतर उपयोग देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत कर सकता है।


feature-top