FEMA जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, वेदांता से जुड़े परिसरों की तलाशी

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े एक मामले की जांच के तहत वेदांता समूह से जुड़े परिसरों पर दिल्ली और मुंबई में तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई FEMA के संभावित उल्लंघनों की जांच के सिलसिले में की गई। FEMA के तहत ED विदेशी मुद्रा लेन-देन, विदेशों में निवेश, फंड ट्रांसफर और अन्य वित्तीय गतिविधियों की जांच करती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी लेन-देन भारतीय कानूनों और नियमों के अनुरूप हैं। इस मामले में भी एजेंसी कथित अनियमितताओं के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।


feature-top