भारत-नेपाल सीमा विवाद पर MEA का साफ संदेश, 'तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं'

feature-top

नेपाल के चर्चित नेता और काठमांडू के मेयर बालेन शाह द्वारा भारत-नेपाल सीमा विवाद को लेकर की गई "अतिक्रमण" संबंधी टिप्पणी के बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट किया है कि दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े सभी मुद्दे द्विपक्षीय हैं और इनमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं हो सकती।

MEA के प्रवक्ता ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से स्थापित कूटनीतिक तंत्र मौजूद हैं, जिनके माध्यम से सीमा संबंधी मामलों पर बातचीत और समाधान किया जाता है। भारत का मानना है कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच आपसी विश्वास और संवाद के जरिए ही ऐसे संवेदनशील मुद्दों का समाधान संभव है।


feature-top