बिहार : पटना में खान सर कोचिंग के बाहर फायरिंग, मचा हड़कंप

feature-top

बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक शिक्षक ने आरोप लगाया है कि उसे पास के एक अन्य कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों द्वारा जान से मारने या “उड़ा देने” की धमकी दी गई थी। इसके कुछ समय बाद फायरिंग की घटना होने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया।


feature-top