रायपुर : पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव बना यादगार, प्रेस क्लब ने सहयोगियों को कहा धन्यवाद

feature-top

रायपुर प्रेस क्लब ने पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव के सफल आयोजन के बाद सभी सहयोगियों, समिति सदस्यों, प्रायोजकों और सहभागी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सहयोग की बदौलत यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन सका।

प्रेस क्लब के अनुसार, मार्तंड उत्सव केवल एक सांस्कृतिक या औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि पत्रकारिता जगत की उपलब्धियों, मूल्यों और सामाजिक योगदान का उत्सव था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, मीडिया कर्मियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया, जिससे आयोजन को व्यापक पहचान और सफलता मिली।


feature-top