रायपुर : 12.5 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में बड़ा एक्शन, DGGI ने यूपी से की गिरफ्तारी

feature-top

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की रायपुर इकाई ने 12.5 करोड़ रुपये के कथित फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर की गई।

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी पर फर्जी कंपनियां और नकली बिल (Invoices) बनाकर बिना वास्तविक माल या सेवाओं की आपूर्ति के इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने का आरोप है। इस कथित फर्जीवाड़े के जरिए सरकारी राजस्व को लगभग 12.5 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है।

 


feature-top