रायपुर : देवार डेरा में देर रात रेड, 22 संदिग्ध गिरफ्तार

feature-top

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित देवार डेरा में पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 22 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति रही और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों, आपराधिक तत्वों की मौजूदगी और कानून-व्यवस्था संबंधी शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान कई घरों और ठिकानों की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों और पहचान संबंधी जानकारी की भी पड़ताल की गई।


feature-top