फिरहाद हकीम कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा देंगे

feature-top

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम कोलकाता के महापौर पद से इस्तीफा देंगे। टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक और बनर्जी के करीबी सहयोगी हकीम ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद कामकाज में आ रही दिक्कतों का हवाला देते हुए पहले टीएमसी प्रमुख से पद से इस्तीफा देने की अनुमति मांगी थी।

घोष ने पत्रकारों से कहा, “उस समय उनसे इस्तीफा न देने का अनुरोध किया गया था। हालांकि, उन्होंने आज ममता बनर्जी से फिर से इस्तीफा देने की अनुमति मांगी, जिस पर उन्होंने सहमति दे दी।”


feature-top