दिल्ली प्रोटेस्ट में नया ट्विस्ट : CJP के साथ प्रदर्शन में नजर आ सकते हैं प्रकाश राज, सियासी माहौल गरमाया

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (BJP) और PM मोदी के मुखर आलोचक के तौर पर पहचाने जाने वाले प्रकाश राज ने 6 जून को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की इच्छा जताई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी, अब तेज़ी से एक राजनीतिक मोर्चे का रूप ले रही है। बुधवार को पार्टी ने अपने तीन नए प्रवक्ताओं की घोषणा की, जिन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि यह समूह शिक्षा व्यवस्था की नाकामियों के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहा है।


feature-top