तमिलनाडु : TVK प्रमुख विजय का बड़ा फैसला, कांग्रेस को दी राज्यसभा की इकलौती सीट

feature-top

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सी. जोसेफ विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के हिस्से में आई एकमात्र राज्यसभा सीट कांग्रेस को देने का फैसला किया है। इस कदम को दोनों पार्टियों के बीच बढ़ते राजनीतिक सहयोग और गठबंधन की बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।

यह सीट पूर्व राज्यसभा सदस्य सी. वे. षणमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट के लिए 18 जून को उपचुनाव होना है। विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल होने के कारण टीवीके आसानी से यह सीट जीत सकती थी, लेकिन विजय ने इसे अपने सहयोगी दल कांग्रेस को देने का फैसला लिया।


feature-top