महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : BJP का UBT पर जवाबी हमला

feature-top

महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) शिवसेना (UBT) द्वारा लगाए गए “हॉर्स-ट्रेडिंग” के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इन दावों को अगर सच माना जा रहा है तो इसके ठोस सबूत पेश किए जाने चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए विपक्ष पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले ने महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर गरमाहट ला दी है, जहां सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।


feature-top