"TMC का जल्द अंत ही बंगाल के लिए बेहतर" : दिलीप घोष

feature-top

पश्चिम बंगाल के मंत्री और भाजपा नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि "टीएमसी छोड़ो जल्दी खत्म हो, उतना अच्छा है।" उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी भ्रष्टाचार, धन के दुरुपयोग और राजनीतिक हिंसा से जुड़ी रही है तथा अब उसका जनाधार तेजी से कमजोर हो रहा है।

दिलीप घोष ने दावा किया कि TMC के कई नेता विभिन्न भ्रष्टाचार मामलों में शामिल हुए हैं और नई सरकार ऐसे मामलों की जांच को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता बदलाव चाहती थी और टीएमसी का राजनीतिक प्रभाव लगातार घट रहा है।


feature-top