पश्चिम बंगाल : पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास के भाई स्वरूप बिस्वास गिरफ्तार

feature-top

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास के भाई स्वरूप बिस्वास को कोलकाता पुलिस ने कथित रंगदारी (एक्सटॉर्शन) और धमकी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, टॉलीगंज फिल्म और टेलीविजन उद्योग से जुड़े एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि काम कराने के नाम पर पैसे की मांग की गई और मांग पूरी न होने पर धमकाया गया। इसके बाद न्यू अलीपुर थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।


feature-top