दिल्ली दंगा केस : हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रायल कोर्ट को आरोप तय करने की मंजूरी

feature-top

दिल्ली दंगा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश देते हुए ट्रायल कोर्ट को आरोप तय करने (framing of charges) पर फैसला सुनाने की अनुमति दे दी है। इस फैसले से मामले की सुनवाई आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।

मामला 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़ा है, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी और बड़े पैमाने पर हिंसा व संपत्ति का नुकसान हुआ था। इस मामले में कई आरोपियों के खिलाफ साजिश, दंगा, हत्या और अन्य गंभीर धाराओं के तहत जांच की गई थी।


feature-top