कर्नाटक : AICC महासचिव का एलान, मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने वापस लिया इस्तीफा

feature-top

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के भीतर चल रहा अंदरूनी राजनीतिक गतिरोध उस समय शांत हो गया, जब वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने अपना इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया। इस बात की आधिकारिक पुष्टि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस आलाकमान के वरिष्ठ नेताओं की मध्यस्थता और लंबी मान-मनौव्वल के बाद रामलिंगा रेड्डी अपनी शिकायतों को सुलझाने और कैबिनेट में बने रहने के लिए तैयार हो गए हैं।


feature-top