तेलंगाना : HYDRAA टिप्पणी पर भड़के KTR, कांग्रेस को बताया 'ऑल इंडिया नाज़ी पार्टी'

feature-top

तेलंगाना की राजनीति में HYDRAA (हैदराबाद डिजास्टर रिस्पांस एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी) की कार्रवाई को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के. तारक रामा राव (KTR) ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के एक हालिया बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सीधे कांग्रेस आलाकमान और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। केटीआर ने कांग्रेस की तुलना हिटलर की विचारधारा से करते हुए उसे 'ऑल इंडिया नाज़ी पार्टी' करार दिया। उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया कि एक तरफ वे 'मोहब्बत की दुकान' खोलने की बात करते हैं, और दूसरी तरफ तेलंगाना में उनकी सरकार HYDRAA के जरिए कथित तौर पर तानाशाही रवैया अपना रही है।


feature-top