पुडुचेरी कैबिनेट विस्तार : पी राजवेलु, वीपी शिवकोलुंधु और राजशेखरन लेंगे शपथ

feature-top

पुडुचेरी में एनडीए (NDA) सरकार के गठन के बाद आखिरकार कैबिनेट का पूर्ण विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पी. राजवेलु, वी.पी. शिवकोलुंधु और जी.एन.एस. राजशेखरन को पुडुचेरी काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स में कैबिनेट मंत्री नियुक्त कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद अब सरकार में खाली पड़े तीनों कैबिनेट पदों को भर दिया गया है। मुख्यमंत्री रंगासामी के पांचवीं बार शपथ लेने और सरकार बनने के बाद से ही पूर्ण कैबिनेट के गठन का इंतजार किया जा रहा था, जो इन तीन नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ पूरा हो जाएगा।


feature-top