छ.ग : मरवाही की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घुसे 4 हाथी, इलाके में मचा हड़कंप

feature-top

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में देर रात 4 हाथियों के दल ने अचानक धावा बोल दिया। रिहायशी इलाके में विशालकाय हाथियों को देखकर कॉलोनी के निवासियों में हड़कंप और दहशत का माहौल बन गया। हाथियों के इस दल ने कॉलोनी के भीतर जमकर उत्पात मचाया और बाउंड्री वॉल सहित कुछ संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। 


feature-top