TMC नेता जहांगीर खान 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए

feature-top

पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर की अदालत ने जबरन वसूली (Extortion), जमीन कब्जाने और चुनावी गड़बड़ियों के कम से कम 7 गंभीर मामलों में घिरे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान को 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 'पुष्पा' उपनाम से चर्चित इस बाहुबली नेता को कलकत्ता हाई कोर्ट से अग्रिम सुरक्षा (Interim Protection) खत्म होने के बाद सोमवार को राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भारत-नेपाल सीमा (पानीटंकी) के पास से उस समय दबोचा था, जब वे देश छोड़कर भागने की फिराक में थे। हाल ही में हुए फाल्टा विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान से ठीक 48 घंटे पहले अचानक अपनी उम्मीदवारी वापस लेकर सुर्खियों में आए जहांगीर से अब पुलिस हिरासत के दौरान उनके पूरे आपराधिक नेटवर्क और चुनावी धांधलियों को लेकर गहन पूछताछ करेगी।


feature-top