पंजाब : गुरदासपुर में AAP नेता-सरपंच पर फायरिंग, इलाके में हड़कंप

feature-top

पंजाब के गुरदासपुर जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक युवा नेता और सरपंच गुरबिंदर सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घायल नेता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस सभी संभावित तथ्यों से मामले की जांच कर रही है।


feature-top