भारत ने ओमान तट के पास जहाज़ पर हुए हमले की निंदा की; लापता 3 भारतीयों की तलाश जारी

feature-top

भारत ने ओमान के तट पर कमर्शियल जहाज़ 'सेटेबेलो' पर हुए हमले की निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के बयान के अनुसार, लापता तीन भारतीय क्रू सदस्यों के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। 

घटना के समय 'सेटेबेल्लो' (Settebello) जहाज़ पर 24 भारतीय नागरिक सवार थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उनमें से 21 लोगों को अब तक बचा लिया गया है, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं। उन्हें खोजने और बचाने की कोशिशें जारी हैं।


feature-top