जालंधर के नामी गारमेंट स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां, 24 घंटे पहले मांगी गई थी भारी रंगदारी!

feature-top

जालंधर के किशनपुरा/संतोखपुरा इलाके में स्थित 'BMS फैशन' नामक एक नामी कपड़ा शोरूम पर दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलीबारी की है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में सुरक्षाकर्मी या कोई भी स्टाफ घायल नहीं हुआ, लेकिन गोलियां लगने से शोरूम के सामने के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए। यह घटना तब सामने आई है जब ठीक एक दिन पहले शोरूम मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।


feature-top