लुटियंस दिल्ली के पोलो ग्राउंड पर सरकार का कब्जा

feature-top

दिल्ली का वो मैदान, जिसने कई दशकों तक राजघरानों, सेना के अधिकारियों और नामी पोलो खिलाड़ियों की मेजबानी की... वह अब पूरी तरह से भारत सरकार के नियंत्रण में आ चुका है।  केंद्र सरकार के भूमि और विकास कार्यालय (L&DO) के अधिकारी दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी के बीच रेस कोर्स रोड स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड पहुंचे। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ा और उसे सरकारी सील से बंद कर दिया।

दूसरी तरफ, इंडियन पोलो एसोसिएशन ने सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध किया है। एसोसिएशन ने इसे मनमाना और नियमों के खिलाफ बताया है। हालांकि, कोर्ट से कोई अंतरिम राहत न मिलने के कारण फिलहाल इस ऐतिहासिक खेल मैदान पर दिल्ली जिमखाना क्लब की तरह ही सरकार का पूरी तरह कब्जा हो चुका है।


feature-top