बागी TMC MPs त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होंगे

feature-top

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद संकट से जूझ रही ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) को अब तक का सबसे बड़ा संसदीय झटका लगा है। पार्टी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का गुट त्रिपुरा आधारित क्षेत्रीय दल 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में विलय (Merge) करने जा रहा है। दिल्ली में हुई एक हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद बागी गुट ने खुद इस बड़े राजनीतिक कदम की पुष्टि की है।

बागी सांसदों ने सीधे भारतीय जनता पार्टी (BJP) या एनडीए (NDA) में शामिल होने के बजाय इस क्षेत्रीय दल में अपने गुट का विलय करने का फैसला किया है। इस रणनीतिक कदम से वे संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत आने वाले दलबदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) के कानूनी पचड़े से बच सकेंगे। इस विलय के तुरंत बाद, यह पूरा गुट केंद्र की भाजपा-नीत एनडीए सरकार को बाहर से अपना समर्थन सौंप देगा।


feature-top