PM मोदी की घोषणा : भारत-स्लोवाकिया संबंध अब 'कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप'

feature-top

भारत और स्लोवाकिया के द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करते हुए दोनों देशों ने अपने आपसी रिश्तों को 'कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप' (व्यापक साझेदारी) का दर्जा देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान उनके और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच हुई उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता के बाद यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई। किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह उन्नत साझेदारी दोनों देशों के साझा विश्वास, समान प्राथमिकताओं और भविष्य के एक जैसे दृष्टिकोण को दर्शाती है।


feature-top