राहुल गांधी की युवाओं से अपील, 17 जून को कोटा में प्रदर्शन का दिया न्योता

feature-top

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में लगातार हो रहे एग्जाम पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है और युवाओं से इसके खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने देश के युवाओं और छात्रों से अपील की है कि वे 17 जून को राजस्थान के कोटा में होने वाले विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हों। राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि अब छात्रों को अपने भविष्य की रक्षा के लिए 'अपनी आवाज और तेज करने की जरूरत है'। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की इन घटनाओं ने लाखों युवाओं की कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता के सपनों को दांव पर लगा दिया है, इसलिए इसके खिलाफ एक मजबूत शांतिपूर्ण आंदोलन खड़ा करना बेहद जरूरी हो गया है।


feature-top