कर्नाटक: मंत्री प्रियांक खड़गे ने आरएसएस प्रमुख को लिखा खुला पत्र, संगठन के कानूनी दर्जे और फंडिंग पर उठाए सवाल

feature-top

कर्नाटक के आईटी-बीटी और ग्रामीण विकास मंत्री प्रियांक खड़गे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। खड़गे ने आरएसएस प्रमुख (सरसंघचालक) मोहन भागवत को एक खुला पत्र लिखकर मांग की है कि संगठन अपने स्थापना के 100वें वर्ष (शताब्दी वर्ष) के अवसर पर खुद को एक कानूनी संस्था के रूप में पंजीकृत (रजिस्टर) कराए। इसके साथ ही उन्होंने संघ से अपनी फंडिंग, संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन (फाइनेंस) का पूरा खुलासा करने की अपील की है।


feature-top