राहुल गांधी पर DMK का हमला : "एक बड़ा मज़ाक, राजनीतिक रूप से अपरिपक्व"

feature-top

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के भीतर दरारें गहरी हो गई हैं। द्रमुक (DMK) के आधिकारिक मुखपत्र 'मुरासोली' और पार्टी के आईटी विंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "एक बड़ा मजाक" और "राजनीतिक रूप से अपरिपक्व व बेईमान" करार दिया है। DMK का यह गुस्सा तमिलनाडु चुनाव के बाद कांग्रेस द्वारा अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिळगा वेट्ट्री कळगम' (TVK) सरकार को समर्थन देने के फैसले के बाद फूटा है, जिसे DMK ने एक बड़ा "विश्वासघात" माना है।

DMK ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह संसदीय चुनावों में तो क्षेत्रीय दलों का समर्थन मांगती है, लेकिन राज्यों के विधानसभा चुनावों में उन्हीं सहयोगियों को कमजोर करने का काम करती है। हाल ही में हुई विपक्षी गठबंधन की बैठक का बहिष्कार करने के बाद, DMK ने अब राहुल गांधी के नेतृत्व के तरीकों पर सीधे सवाल उठा दिए हैं, जिससे विपक्षी एकजुटता को एक बड़ा झटका लगा है।


feature-top