NCPI की नई अध्यक्ष चुनी गईं काकोली घोष दस्तीदार

feature-top

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मचे बड़े राजनीतिक घमासान के बीच, बागी सांसदों की अगुवाई कर रही सांसद काकोली घोष दस्तीदार को नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। यह कदम टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों के एनसीपीआई (NCPI) में औपचारिक विलय और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) गठबंधन को समर्थन देने से ठीक पहले उठाया गया। दस्तीदार की इस नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य दल-बदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) की कानूनी पेचीदगियों से बचना और संसद में दो-तिहाई बहुमत के साथ एक अलग गुट के रूप में मान्यता प्राप्त करना है।


feature-top