भगवंत मान को अकाल तख्त ने 'एंटी-गुरु' घोषित किया

feature-top

सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री मान को 'गुरु-द्रोही' (गुरु का दोषी) और 'खालसा पंथ विरोधी' घोषित कर दिया है।

अमृतसर में हुई 'पांच सिंह साहिबानों' की एक आपातकालीन और महत्वपूर्ण बैठक के बाद अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने इस कड़े फैसले का औपचारिक ऐलान किया। इसके साथ ही अकाल तख्त ने सिख समुदाय (संगत) से मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ किसी भी तरह के धार्मिक, सामाजिक या राजनीतिक संबंध न रखने की सख्त अपील की है।


feature-top