नीट लीक केस : मुख्य आरोपी यश यादव को कोर्ट से राहत, पुलिस कस्टडी में 21 जून को देगा री-एग्जाम

feature-top

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी यश यादव को एक बड़ी राहत दी है। विशेष अदालत ने 'शिक्षा को मौलिक अधिकार' बताते हुए आरोपी यश को आगामी 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा (Re-Exam) में बैठने की अनुमति दे दी है l हालांकि, कोर्ट ने उसकी 15 दिनों की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए साफ किया है कि वह न्यायिक हिरासत और भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ही परीक्षा देगा l


feature-top