रायगढ़ : कृषि विभाग ने पकड़ा पिकअप, 52 बोरी डीएपी बरामद

feature-top

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही 52 बोरी डीएपी खाद समेत एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। यह खाद सक्ती जिले से लाकर रायगढ़ में खपाने की तैयारी थी, लेकिन वाहन चालक मौके पर खरीदी या परिवहन के कोई भी वैध दस्तावेज या बिल पेश नहीं कर सका। खरीफ सीजन में खाद की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई के बाद, विभाग द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


feature-top