मिजोरम राज्यसभा चुनाव : ZPM और MNF में मुकाबला, BJP-कांग्रेस रेस से बाहर

feature-top

मिजोरम राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए हो रही वोटिंग में सत्तारूढ़ जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) और मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। इस चुनाव से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने खुद को दूर रखने का फैसला किया है। 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में वर्तमान में ZPM के पास 27 और MNF के पास 10 विधायक हैं, जबकि बीजेपी के पास 2 और कांग्रेस के पास सिर्फ 1 विधायक है। कांग्रेस ने यह कहते हुए मतदान का बहिष्कार किया है कि ZPM और MNF दोनों के तार कहीं न कहीं केंद्र की NDA सरकार से जुड़े हैं, इसलिए किसी को भी वोट देना परोक्ष रूप से बीजेपी का समर्थन करने जैसा होगा। वहीं बीजेपी विधायकों ने अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर वोटिंग से दूरी बनाई है।


feature-top