रायपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आगमन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया भव्य स्वागत

feature-top

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर स्थानीय सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने गुलदस्ता भेंट कर और शाल ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान हवाई अड्डे पर शासन के वरिष्ठ अधिकारी और कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अपने इस संक्षिप्त दौरे के दौरान लोकसभा अध्यक्ष राज्य में आयोजित होने वाले कुछ सामाजिक व प्रबुद्ध जन सम्मेलनों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


feature-top