ओडिशा : स्कूली किताबों की गलतियों पर CM माझी सख्त

feature-top

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य की नई स्कूली पाठ्यपुस्तकों में मिली भारी त्रुटियों और गलतियों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एक उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। कक्षा 1 से 8 तक की किताबों में 1,600 से अधिक गंभीर गलतियां सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने इस मामले की गहन जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसे एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।


feature-top