छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू, राज्यपाल मंजूरी की अधिसूचना जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र (Monsoon Session) को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस वर्ष का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा। यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें साय सरकार चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) पेश कर सकती है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य और नए अध्यादेश भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।


feature-top