छ.ग : 23 जून को मंत्रालय में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक

feature-top

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 23 जून को राज्य कैबिनेट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में आयोजित होने वाली इस बैठक में सरकार के सभी विभागों के मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि अगले ही महीने यानी 13 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट की इस बैठक में मानसून सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) के प्रारूप, नए विधायी प्रस्तावों और सरकारी कर्मचारियों व किसानों से जुड़े कुछ बड़े नीतिगत फैसलों पर मुहर लग सकती है।


feature-top