कोरिया : BJP नेता लल्ला सिंह की हत्या से तनाव, कटगोड़ी में धारा 163 लागू

feature-top

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नौगई और कटगोड़ी में मंगलवार रात हुए भीषण खूनी संघर्ष के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। रेत खनन और आपसी रंजिश के विवाद में भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह और उनके दो साथियों की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में आक्रोश की लहर है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को काबू में करने के लिए जिला कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है।


feature-top