छ.ग : स्कूलों में वैदिक मंत्रों की अनिवार्यता पर घमासान, मसीह समाज ने खोला मोर्चा

feature-top

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) की शुरुआत के साथ ही सुबह की प्रार्थना सभा और दैनिक दिनचर्या को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक नए सर्कुलर के तहत राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ-साथ गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना, दीप मंत्र और भोजन मंत्र का सामूहिक उच्चारण अनिवार्य कर दिया गया है। शासन के इस फैसले के खिलाफ ईसाई (मसीह) समाज, मुस्लिम संगठनों (जैसे SIO) और विपक्षी दल कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। मसीह समाज ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता का हनन बताते हुए मामले को अदालत में चुनौती देने की चेतावनी दी है


feature-top