कॉकरोच जनता पार्टी का PM को पत्र : पेपर लीक पीड़ितों के लिए ₹1 करोड़ की मांग

feature-top

'कॉकरोच जनता पार्टी' ने पेपर लीक मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री को एक खुला पत्र लिखा है। पत्र में पार्टी ने पेपर लीक के कारण मानसिक तनाव में आकर जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों के लिए भारी मुआवजे की मांग की है। प्रधानमंत्री को भेजे गए इस खुले पत्र में कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से मांग की है कि पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले प्रत्येक छात्र के परिजनों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। पार्टी का तर्क है कि छात्रों की मौत के लिए सीधे तौर पर परीक्षा प्रणाली की कमियां और प्रशासन की लापरवाही जिम्मेदार है, इसलिए सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए।


feature-top