एंथ्रोपिक CEO के बयान पर कांग्रेस और BJP में छिड़ी सियासी जंग

feature-top

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी 'एन्थ्रोपिक' के सीईओ डारियो अमोदेई द्वारा ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई समिट' को बेहद 'अव्यवस्थित' (Disorganised) बताए जाने पर देश में सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इस बयान को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए वैश्विक स्तर पर भारत की साख और आयोजन व्यवस्था पर सवाल उठाए, जिसके जवाब में भाजपा ने तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस पर 'एडिटेड क्लिप' फैलाकर देश की उपलब्धियों को बदनाम करने का आरोप लगाया है; हालांकि अमोदेई ने अपने इंटरव्यू में यह भी साफ किया था कि उनका इरादा विशेष रूप से भारत की आलोचना करना नहीं था, बल्कि राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी वाले ऐसे सभी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आमतौर पर आखिरी वक्त में अव्यवस्थित हो जाते हैं।


feature-top