रायपुर : जेल में बंद आरोपी छात्र दे सकेगा नीट परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

feature-top

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्याय के हित में एक बड़ा संवेदनशील फैसला सुनाते हुए रायपुर की केंद्रीय जेल में बंद 21 वर्षीय विचाराधीन कैदी कुणाल करुनाकर को आगामी 21 जून को होने वाली 'नीट-2026' (NEET) परीक्षा में शामिल होने की विशेष अनुमति दे दी है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की पीठ ने आत्महत्या के लिए उकसाने (BNS की धारा 108) के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद इस छात्र की अर्जेंट अर्जी पर सुनवाई करते हुए उसे अंतरिम जमानत देने के बजाय कड़े पुलिस पहरे (कस्टडी) में परीक्षा केंद्र 'केन्द्रीय विद्यालय' ले जाने और परीक्षा खत्म होते ही तुरंत वापस जेल लाने का निर्देश जारी किया है। 


feature-top