छ.ग : CG-MP में 8 ठिकानों पर रेड, नगरीय प्रशासन विभाग के CE भागीरथ वर्मा गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता (CE) भागीरथ वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अधिकारी पर साल 2019 से 2023 के दौरान अपने पद का दुरुपयोग कर निविदा (टेंडर) जारी करने के एवज में अवैध रिश्वत लेने और बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई इस कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसियों ने छत्तीसगढ़ के रायपुर व बिलासपुर सहित मध्य प्रदेश के उज्जैन समेत कुल 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जहां से करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज, डिजिटल सबूत और वित्तीय रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।


feature-top