झारखंड : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की हार के बाद इंडिया गुट में दरार बढ़ी - BJP

feature-top

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों ने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है। सत्तारूढ़ INDIA गठबंधन को बड़ा झटका देते हुए एनडीए (NDA) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की है। वहीं, पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद गठबंधन सहयोगियों के बीच 'धोखे' और 'बिक जाने' के आरोपों का दौर शुरू हो गया है, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दावा किया है कि राज्य का सत्तारूढ़ गठबंधन पूरी तरह टूट चुका है।


feature-top