महासमुंद : पिथौरा के मंदिर से दानपेटी और भगवान के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

feature-top

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा के विख्यात परमेश्वरी धाम मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात आरोपी मंदिर से भगवान के आभूषण और दानपेटी से नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का माल समेट ले गए। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और हड़कंप है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पिथौरा पुलिस डाग स्क्वाड और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


feature-top