पश्चिम बंगाल : पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा

feature-top

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता ज्योतिप्रिय मल्लिक ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पार्टी के सभी सांगठनिक पदों से इस्तीफा दे दिया है। ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले मल्लिक ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति अत्यंत गंभीर है, जिसके कारण वे पार्टी की जिम्मेदारियां संभालने में असमर्थ हैं और उन्होंने इस फैसले से नेतृत्व को अवगत करा दिया है। 


feature-top