धमतरी : ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ की धमतरी जिला पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना और साइबर सेल की तकनीकी मदद से सट्टेबाजों के ठिकाने पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर मुख्य सरगना सहित दो आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी, हजारों रुपये की नकदी, कई मोबाइल फोन और लाखों रुपये के अवैध वित्तीय लेनदेन का रिकॉर्ड बरामद किया है। 


feature-top