राहुल गांधी की भगवान परशुराम से तुलना सनातन आस्था का अपमान : बीजेपी

feature-top

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें भगवान परशुराम के रूप में दिखाने वाले पोस्टर को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे सनातन धर्म और हिंदू आस्था का गहरा अपमान बताया है, जबकि कांग्रेस ने इसे अपने नेता के प्रति कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत भावना करार दिया है।


feature-top