रायगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जुटेगा जनसैलाब, हजारों नागरिक एक साथ करेंगे योग

feature-top

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल, 21 जून को रायगढ़ जिला पूरी तरह योग के रंग में रंगा नजर आएगा। "स्वस्थ आयु के लिए योग" (Yoga for Healthy Ageing) की इस वर्ष की विशेष थीम पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायगढ़ के मुख्य आयोजन में हजारों नागरिकों के एक साथ जुटने की संभावना है, जहां बच्चे, युवा और बुजुर्ग मिलकर योग की विभिन्न मुद्राओं और प्राणायाम का अभ्यास करेंगे। इस जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जनसमूह की अगुवाई करेंगे। 


feature-top