बिहार : JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने दर्ज कराई शिकायत-'मेरी हत्या की रची जा रही साजिश'

feature-top

जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पटना के सचिवालय थाने में एक सनसनीखेज शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरजेडी (RJD) छात्र विंग के पूर्व अध्यक्ष आकाश यादव और सात अन्य लोगों पर अपनी हत्या की गहरी साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि उन्हें आकाश यादव की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और यह सब उनकी राजनीतिक छवि को खराब करने और उन्हें रास्ते से हटाने के लिए किया जा रहा है।


feature-top